रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री पद की शपथ ली...

Jansampark Khabar
0



 नई दिल्ली / दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आज दोपहर शपथग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ इस कार्यक्रम में शालीमार विधानसभा सीट से पहली बार विधायक चुनी गई रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री पद की शपथ ली दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई इसके बाद 6 केबिनेट मन्त्रियों को जिसमे प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविन्द्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। शपथग्रहण कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और 21 राज्यो के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री उपस्थित थे।


रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वी मुख्यमंत्री और चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी इससे पहले कांग्रेस की शीला दीक्षित, भाजपा की सुषमा स्वराज और आम आदमी पार्टी की आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थी। शपथग्रहण से पहले रेखा गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा था की मैने कभी नही सोचा था की में दिल्ली की मुख्यमंत्री बनूंगी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है जिसे में पूरी लगन और ईमानदारी से निभाने की कोशिश करूंगी।

Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)