![]() |
सतत् जांच एवं कार्यवाही के निर्देश सीएम हेल्पलाईन प्रकरणोंका संतुष्टीपूर्वक निराकरण किया जाये कलेक्टर सिंह |
संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री
बुरहानपुर सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि, सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों का निराकरण संतुष्टीपूर्वक समय-सीमा के भीतर ही किया जाये। इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाये कि, कोई भी शिकायत नॉन अटेंडेंट ना रहें। सभी विभाग अपनी ग्रेडिंग सुधारें। यह निर्देश आज साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर हर्ष सिंह ने अधिकारियों को दिये।
समय-सीमा की बैठक में उन्होंने विभागवार सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा की। जनजातीय कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सहकारिता विभाग श्रम विभाग सहित अन्य विभागों को निर्देशित किया कि, सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखकर निराकृत करें। उन्होंने कहा कि, नॉन अटेंडेंट शिकायतों पर संबंधितों को नोटिस जारी किये जायें।
योजनाओं की समीक्षा, प्रगति लाने के निर्देश
कलेक्टर सिंह ने बैठक में आयुष्मान प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने शेष रहे पात्र हितग्राहियों के कार्ड निर्माण करने के निर्देश दिये। समग्र ईकेवायसी, पेंशन ई-केवायसी, खाद्यान्न वितरण, आधार पंजीयन-अपडेशन, फार्मर रजिस्ट्री, आरओआर से आधार लिंकिंग इत्यादि कार्यो का समीक्षात्मक जायजा लिया।
समय-सीमा पत्रकों की समीक्षा
बैठक में आदि आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत कार्यो की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने विभागीय समय-सीमा पत्रकों की गहनता समीक्षा करते हुए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिये।
पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित रहे
कलेक्टर सिंह ने नगरीय एवं ग्रामीण निकायों को ग्रीष्म ऋतु के दौरान पेयजल की समुचित व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही। उन्होंने कहा कि, यह सुनिश्चित कर लिया जाये कि पेयजल संबंधी समस्या ना आये। ग्रीष्म ऋतु के दौरान आगजनी घटनाओं पर काबू पाने के लिए सभी उपकरण चालू अवस्था में तैयार रहे।
सतत् जांच एवं कार्यवाही करें
अवैध शराब, अवैध उत्खनन-परिवहन पर सख्त कार्यवाही, कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, वाहनों की चैकिंग, खाद्य पदार्थो की जांच, खाद-उर्वरकों इत्यादि की जांच सतत् रूप से किये जाने के कड़े निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री लता शरणागत, अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान सहित अन्य जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।