आरोपी नफीस पिता हबीब खान जाति पठान मुसलमान उम्र 47 साल निवासी जबरन कालोनी, कुक्षी हाल मुकाम भीमपुरा, शुजालपुर जिला शाजापुर म.प्र.
इकबाल खत्री जिला ब्यूरो
धार जिले के कुक्षी थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी कर, जनता का धन लूटकर, वर्षों से फरार आरोपियो व स्थाई वारंटियो की धरपकड़ हेतु ठोस कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया है जिसके पालन मे कुक्षी थाना क्षेत्र मे थाना प्रभारी राजेश यादव ने सख्ती के साथ ठोस कार्यवाही करते हुये फर्जीवाड़ा कर, जनता का धन लेकर फरार हो गये अपराधियो एवं आनलाईन माध्यमो से सायबर फ्राड कर जनता का धन लूटनेवाले अपराधियो पर कड़ी कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जिससे इस तरह के अपराध करनेवाले अपराधियो मे भय व्याप्त हुआ है तथा अपराधो मे आंशिक कमी भी आई है। कुक्षी थाना क्षेत्र में इस प्रकार के अपराधियो की पतारसी एवं गिरफ्तारी करने हेतु विशेष टीमो का गठन किया जाकर अपने-अपने ट्रेड मे लक्ष्य दिये जाकर, रोजाना मानीटरिंग कर टास्क दिये जा रहे है जिसके अच्छे रिजल्ट भी आ रहे है। कुक्षी थाने के प्रकरणो मे वर्षों से फरार चल रहे गिरफ्तारी वारंटियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसी तारतम्य मे कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव को सूचना प्राप्त हुई कि विगत सात साल से भी अधिक समय से फरार स्थाई गिरफ्तारी वारटी नफीस पिता हबीब पठान, कुक्षी छोड़कर शुजालपुर मे नाम पता बदलकर रह रहा है। सूचना पर कुक्षी थाने से तत्काल कार्यवाही हेतु सहायक उपनिरीक्षक चंचलसिंह चौहान के नेतृत्व मे पुलिस टीम को रवाना किया गया था। उक्त पुलिस टीम ने शुजालपुर जाकर पता लगाया तो आरोपी नफीस पठान अपना असली नाम पता बदलकर, फर्जी नाम फिरोज खान रख लिया था और शुजालपुर के भीमपुरा मे रह रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी नफीस पठान को गिरफ्तार कर लिया है जिसे माननीय कुक्षी न्यायालय मे प्रस्तुत कर आगामी कार्यवाही की जा रही है। आरोपी नफीस पठान पर 39 लाख रूपये से भी अधिक धनराशि धोखाधड़ीपूर्वक प्राप्त कर फरार हो जाने के कई केस कुक्षी कोर्ट मे चल रहे है। आरोपी लगातार फरार रहकर न्यायालयीन कार्यवाही से बचने का प्रयास कर रहा था।
इस सफलता मे
निरीक्षक राजेश यादव, सहायक उप निरीक्षक चंचलसिंह चौहान प्र. आर. वेस्ता सोलिया, आर. 655 प्रदीप, 886 अजय, 705 भुरसिंह, 462 नीरज, 247 प्रदीप एवं सायबर सेल धार के आर. प्रशान्त चौहान, शुभम शर्मा का विशेष योगदान रहा है।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।