पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार के तहत धार पुलिस द्वारा 10 हजार रुपये के ईनामी अवैध फायर आर्म्स निर्माता व तस्कर लखन पिता प्रधानसिंह को 11 नग अवैध 12 बोर के देशी कट्टे सहित गिरफ्तार करने में मिली महत्वपूर्ण सफलता।

Jansampark Khabar
0


          






धार इकबाल खत्री 

सायबर सेल धार व थाना कुक्षी पुलिस टीम व्दारा अवैध फायर आर्म्स निर्माता व तस्कर लखन पिता                     प्रधानसिंह (सिकलीगर) को अवैध फायर आर्म्स सहित गिरफ्तार करने में मिली महत्वपूर्ण सफलता।

धार पुलिस को 10 हजार रुपये के फरार उद्घोषित आरोपी लखन पिता प्रधानसिंह बरनाला को गिरफ्तार            करने में मिली महत्वपूर्ण सफलता।

टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 11 नग अवैध 12 बोर के  देशी कट्टे कीमती 1,10,000 /- रुपये को जप्त                 किया।

         तस्कर लखन का बडा भाई ईश्वरसिंह पूर्व में 158 अवैध फायर आर्म्स के साथ हो चुका हैं गिरफ्तार।                     जिसके जेल में जाने के बाद अवैध फायर आर्म्स की तस्करी का कारोबार संभाल रहा था लखन।

        आरोपी लखन सिकलीगर पर पूर्व में जिला धार में अवैध फायर आर्म्स सहित पंजीबद्ध हैं 04 अपराध।

भाई ईश्वरसिंह के गिरफ्तार होने के बाद तस्कर लखन हो गया था भूमिगत। थाना कुक्षी के अवैध फायर आर्म्स के अपराध में फरार होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय धार व्दारा आरोपी लखन की गिरफ्तारी पर गई थी 10 हजार रुपये ईनाम की उद्घोषणा।

       पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर(ग्रामीण)जोन इन्दौर श्री अनुराग व पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर (ग्रामीण)रेंज इन्दौर श्री निमिष अग्रवाल व्दारा ईनामी बदमाशों की गिफ्तारी एवं धारा 299 जा.फौ./335 बीएनएसएस के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया गया था 

            पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा ईनामी बदमाशों की गिरफ्तारी, धारा 299 जा.फौ./335 बीएनएसएस के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु एवं अवैध आग्नेय शस्त्र  (हथियार) के निर्माता व तस्कर के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार डॉ. इन्द्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी श्री सुनील गुप्ता, थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक राजेश यादव के साथ-साथ सायबर शाखा धार प्रभारी प्रशांत गुंजाल को उचित कार्यवाही हेतु लगाया था।

              इसी तारतम्य में आज दिनांक 08.01.2024 को सायबर सेल धार एवं कुक्षी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक बैग में अवैध हथियारों की बडी खेप लेकर बाग बायपास तिराहे पर कन्या परिसर के पास हथियारों की डिलेवरी के लिये खडा हैं। जिस पर सायबर सेल धार एवं थाना कुक्षी पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर व्दारा बताये स्थान पर जाकर दबिश दी गई जहाँ पर मुखबिर व्दारा बताये हुलिये का व्यक्ति अपने हाथ में एक बैग लिये किसी का इंतजार करते दिखा जो पुलिस तो देखकर भागने लगा जिसे फोर्स व्दारा घेराबंदी कर पकडकर नाम पता पुछते अपने नाम लखन पिता प्रधानसिंह बरनाला उम्र 31 वर्ष जाति सिकलीगर निवास ब्लाक कालोनी बारिया थाना गंधवानी जिला धार का होना बताया। लखन के पास मिले बैग को चेक करते उसमें 11 नग अवैध 12 बोर के देशी कट्टे मिले। थाना कुक्षी पुलिस द्वारा आरोपी लखन के कब्जे से 11 नग अवैध 12 बोर के देशी कट्टे कीमती 1,10,000/- रुपये को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कुक्षी में अपराध क्रमांक 51/2025 धारा 25(1-A), 25(1-AA) आयुध अधिनियम, 1959 (संशोधन 2019) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  

आरोपी लखन का माननीय न्यायालय कुक्षी से पी.आर. लिया जा रहा हैं जिससे और भी कई अवैध फायर आर्म्स जप्त होने की पूर्ण संभावना हैं।

गिरफ्तार आरोपी का नाम पता

1 लखन पिता प्रधानसिंह बरनाला उम्र 31 वर्ष जाति सिकलीगर निवास ब्लाक कालोनी बारिया थाना गंधवानी जिला धार

जप्त मश्रुका का विवरण

1. आरोपी के कब्जे से 11 नग अवैध देशी 12 बोर के कट्टे कुल 11 नग अवैध 12 बोर के देशी कट्टे, कीमती 1,10,000/- रुपये  


सराहनीय कार्यवाही- आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक राजेश यादव,उनि जगदीश सोलंकी, प्रआर आमिर, प्रआर. सतीश, प्रआर. नितिन, आर. विपिन, आर. प्रदीप, आर. रमेश एवं सायबर शाखा प्रभारी उनि प्रशांत गुंजाल, प्रआर. राजेश चौहान, प्रआर. बलराम भंवर, आर. भानुप्रतापसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)