धार इकबाल खत्री
विजय स्थम्भ पर नगर पालिका द्वारा बोर्ड लगा हुआ हैं जिसमे वेध्यनिक चेतावनी लिखी हैं यहाँ पोस्टर ना लगाए अन्यथा कार्यवाई होंगी..
बड़े बड़े पोस्टरो के कारण चौराहे पर वाहनों के आने पर आमने सामने नहीं दिखाई देते हैं, एक्सीडेंट का होता हैं खतरा..
कुक्षी। इन दिनों नगर कुक्षी मे स्वछचता को लेकर नगर परिषद द्वारा नगर मे रंग रोगन चल रहा हैं और सार्वजनिक दीवारों पर पेंटिंग की जा रही हैं व नगर को सुंदर बनाने की कवायद की जा रही हैं साथ ही विजय स्थम्भ पर नगर पालिका द्वारा वैधानिक चेतावनी वाला बोर्ड हैं जिसमे लिखा हैं की यहां पर किसी भी प्रकार के विज्ञापन फ्लेक्स बैनर पाम्पलेट लगाना सख्त मना है यदि लगे पाए जान पर दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी।
उसके बाद भी इस चौराहे पर बहुत बड़े, बड़े दो पोस्टर लगे हुए हैं व भी सरकारी पोस्टर हैं। इन पोस्टरो को देख नगर की जनता प्रश्न कर रही हैं की नगर की सुंदरता का आम जनता का ही हैं या अधिकारियो और सरकार का भी हैं.।
सभी वेध्यनिक चेतावनी आम लोगो को फॉलो करने की रहती हैं या अधिकारी और सरकार की भी रहती हैं।
इन बड़े बड़े पोस्टरो के कारण चौराहे पर वाहनों के आने पर आमने सामने नहीं दिखाई देते हैं, एक्सीडेंट का होता हैं खतरा बना हुआ रहता हैं।
आम जनता का कहना हैं की विजय स्थम्भ पर एक वेध्यनिक चेतावनी वाला बोर्ड लगा हुआ हैं उस बात को नगर पालिका कितना फॉलो करती हैं या फिर सिर्फ आप जनता के लिए ही हैं।