भाजपा के फिर हुए दीपक जोशी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता

 भोपाल / मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में बुधनी विधानसभा क्षेत्र में हुए एक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है 6 मई 2023 में मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़ते हुए दीपक जोशी ने कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी कांग्रेस ने उन्हें खातेगांव विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था जहाँ वे भाजपा प्रत्याशी से 12 हज़ार से ज़्यादा वोटो से हार गए थे दीपक जोशी की भाजपा में वापसी के संकेत बहुत पहले से मिल रहे थे लेकिन हाई कमान की हरी झंडी नही मिल पाने की वजह से बात नही बन पाई थी।

बुधनी विधानसभा के उपचुनाव में 4 दिन पहले ही कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के लिए वोट माँग रहे दीपक जोशी ने 4 दिन बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करके कांग्रेस को जबरदस्त झटका दे दिया है भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद दीपक जोशी ने कहा में सुबह का भूला था और शाम को घर वापिस आ गया हूँ ये मेरी घर वापसी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *