हर घर तिरंगा अभियान को लेकर गोगावां पुलिस टीम ने निकाली तिरंगा यात्रा रैली।

News

 

इक़बाल खत्री

खरगोन जिले के गोगावां में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा पैदल तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई।

 इस तिरंगा यात्रा में पुलिस टीम के साथ स्थानीय तहसीलदार, पत्रकार,और नगर के नागरिक मौजूद थे। हर घर तिरंगा अभियान रैली वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों पर निकाली गई। तिरंगा यात्रा रैली थाना परिसर से निकलकर मुख्य खरगोन सनावद मार्ग से होकर मोहम्मदपुर मार्ग, पुराना खत्री जमाअत खाना , गुजरी चौक, जामा मस्जिद मार्ग ,मुख्य चौराहें से होकर थाना परिसर पहुची।हर घर तिरंगा अभियान रैली में भारत माता की जय ,सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, जय जवान जय किसान एवं वंदे मातरम  जयघोष लगाएं गये।

गोगावां थाना प्रभारी दिनेशसिंह सोलंकी ने हमारे संवाददाता बताया कि हर घर तिरंगा अभियान 11 अगस्त से 15 अगस्त तक चलेगा,  इसी के तहत 11 अगस्त को पुलिस टीम द्वारा तिरंगा वितरण किए गये।और 12 अगस्त को पुलिस टीम और स्थानीय पत्रकारों ,युवाओं द्वारा नगर के मार्गो व गली मोहल्लों में पैदल तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। वही थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि 14 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत वाहन रैली भी निकाली जानी है। जिसमे पुलिस टीम के साथ गणमान्य नागरिक, पत्रकार गण, एवं युवा मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *