मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री आरिफ अकील का भोपाल के अपोलो अस्पताल में हुआ निधन…

BHOPAL

 भोपाल / कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री आरिफ अकील का आज सुबह भोपाल के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया है कल सीने में दर्द के चलते उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट में रखा गया था और आज सुबह उन्होंने अपोलो अस्पताल में अंतिम साँस ली उनके निधन की जानकारी उनके बेटे और भोपाल उत्तर से विधायक आतिफ अकील ने दी। आरिफ अकील पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे पिछले साल आरिफ अकील के हार्ट की सर्जरी गुरुग्राम के वेदांता अस्पताल में हुई थी इस वजह से उन्होंने 2023 का विधानसभा चुनाव नही लड़ा था अपनी जगह उन्होंने अपने बेटे आतिफ अकील को टिकट दिलवाया था और चुनाव प्रचार के लिए जीप और व्हील-चेयर पे जाया करते थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरिफ अकील के निधन की खबर सुनते ही राजधानी भोपाल के निवासी स्तब्ध है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपनेता हेमंत कटारे, विधायक आरिफ मसूद, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा एवं भाजपा के केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, भोपाल के सांसद आलोक शर्मा, मंत्री कृष्णा गौर एवं भोपाल महापौर मालती राय ने आरिफ अकील के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

आरिफ अकील कांग्रेस के निडर और बेबाक नेता रहे है कांग्रेस के नेताओ के साथ ही भाजपा के नेता भी उनकी बहुत इज़्ज़त किया करते थे विधानसभा हो या सड़क अपनी बात को बेबाक तरीके से रखते थे हर धर्म के लोग उनको बहुत पसंद करते थे जो भी उनके पास अपनी समस्या लेकर आता उस समस्या का निराकरण वो जल्द से जल्द करवाते थे आरिफ अकील के कार्यालय में लोग अपने काम के लिए चक्कर नही लगाते थे बल्कि एक बार मे ही उनका काम हो जाता था आरिफ अकील को हर धर्म और हर वर्ग का समर्थन प्राप्त था इसीलिए भाजपा आरिफ अकील के किले को कभी ढहा नही पाई भाजपा ने हर चुनाव में भोपाल उत्तर सीट जीतने के कड़े प्रयत्न और प्रयास किए लेकिन आरिफ अकील रूपी पहाड़ के सामने पूरी भाजपा नतमस्तक हो गई थी 1998 से लेकर आज तक भोपाल उत्तर में कांग्रेस का कब्ज़ा रहा है अब आरिफ अकील की जगह उनके बेटे आतिफ अकील भोपाल उत्तर से विधायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *