मध्यप्रदेश : स्कूल शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, बोले- भारत में एजेंट बैठाकर लेखक-इतिहासकारों से लिखवाया झूठा इतिहास, अब तक गलत पढ़ाते रहे

Jansampark Khabar
0

भारत में आजादी से पहले से आजादी के बाद तक एजेंट बैठाकर लेखक और इतिहासकारों से अपने पक्ष में झूठा इतिहास लिखवाया गया। देश में अब तक सिर्फ झूठ ही पढ़ाया गया, झूठ ही सिखाया गया और बोला भी गया।

भारत में आजादी से पहले से आजादी के बाद तक एजेंट बैठाकर लेखक और इतिहासकारों से अपने पक्ष में झूठा इतिहास लिखवाया गया। देश में अब तक सिर्फ झूठ ही पढ़ाया गया, झूठ ही सिखाया गया और बोला भी गया। विश्व गुरु भारत के इतिहास को बदला गया। ऐसे बताया गया कि जैसे सभी खोज विदेशियों ने ही की हैं, भारत ने कुछ नहीं किया।


यह बात मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्यों की एक्सपोजर विजिट एवं कार्यशाला के समापन पर कही है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद शिक्षा को लेकर कई प्रयास किए गए, लेकिन अब हम ठीक दिशा में बढ़ रहे हैं।


स्कूल शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि अब तक सभी से झूठ बोला गया और गलत पढ़ाया गया। सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारत के बारे में भ्रम फैलाने की कोशिश की गई है। इसी कारण शिक्षा के क्षेत्र में इतनी गिरावट आई। भारत की परंपरा में शिक्षा बाजार नहीं है। शिक्षा रोजगार दे सकती है, लेकिन स्वयं शिक्षक बाजार पर आश्रित नहीं है।

इस सोच को बदलने के लिए सकारात्मक माहौल बनाने की आवश्यकता है। प्राथमिक शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है, उसे उठाने की जरूरत है। अप्रत्यक्ष रूप से जो लोग भारत को बाजार समझ कर काम कर रहे हैं, यह हमारे परंपरागत कौशल को गांव-गांव में समाप्त करने की कोशिश है।


Tags

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)